फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The mason died after falling from the tempo while under the influence of alcohol.

Meerut News: शराब के नशे में टेंपो से गिरकर हुई थी राजमिस्त्री की मौत

Tue, 23 Jul 2024 06:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
The mason died after falling from the tempo while under the influence of alcohol.
दौराला। सोफीपुर निवासी राजमिस्त्री मनोज की मौत की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। शराब के नशे में टेंपो से गिरकर राजमिस्त्री की मौत हुई थी। इस मामले में हिरासत में लिए गए टेंपो चालक समेत तीन लोगों को पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बीती 16 जुलाई की सुबह हाईवे स्थित ढाबे के पास पुलिस को सोफीपुर निवासी राजमिस्त्री मनोज का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने सड़क हादसे में मनोज की मौत होने की संभावना जताई थी, लेकिन परिजनों ने थाने पर हंगामा कर हत्या का आरोप लगाया था। परिजनों के अनुसार, 15 जुलाई को उनके घर आए तीन लोग मनोज को काम दिलाने की बात कहकर अपने साथ ले गए थे। परिजनों के आरोपों के बाद पुलिस ने लालकुर्ती निवासी राजेश, इकलौता निवासी जितेंद्र व लालकुर्ती निवासी टेंपो चालक भीम को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

पूछताछ में तीनों ने बताया कि मनोज के घर से आने के बाद वह दौराला पहुंचे। चारों ने वहां शराब पी और वापस सोफीपुर जा रहे थे। मनोज शराब के नशे में टेंपो से गिर गया और उसकी मौत हो गई। मनोज की मौत के बाद वह घबरा गए और उसके शव को हाईवे पर ही छोड़कर भाग निकले। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 304ए में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed