फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The management committee will be elected on April 18 in Meerut College

मेरठ कॉलेज में 18 अप्रैल को होगा प्रबंध समिति का चुनाव

Wed, 30 Dec 2020 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
The management committee will be elected on April 18 in Meerut College
मेरठ। मेरठ कॉलेज में प्रबंध समिति का चुनाव 18 अप्रैल को होगा। चार जनवरी से 25 जनवरी तक वोटर आईडी कार्ड बनवाए जाएंगे। मेरठ कॉलिजिएट एसोसिएशन के सदस्य वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए चार जनवरी से कॉलेज के केंद्रीय कार्यालय में दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, ड्राईविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या अन्य फोटो प्रमाण पत्र जमा करा दें। अगर किसी सदस्य की मौत हो गई है तो उसकी जानकारी मेरठ कॉलिजिस्ट एसोसिएशन को दे दें, ताकि वोटर लिस्ट को अपडेट किया जा सके।
विज्ञापन

मेरठ कॉलेज के प्राचार्य एवं निर्वाचन अधिकारी डॉ. युद्धवीर सिंह ने बताया कि 27 जनवरी से दो फरवरी तक सदस्यता सूची में संशोधन कार्य होगा। आठ फरवरी से 20 फरवरी तक वोटर आईडी कार्ड सदस्यों को भेज दिए जाएंगे। 24 फरवरी को अंतिम सदस्यता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 10 और 11 मार्च को सदस्यता सूची पर आपत्ति की जा सकती है। 13 मार्च को आपत्तियों की सुनवाई और उनका निस्तारण होगा। 20 मार्च को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 31 मार्च से दो अप्रैल तक नामांकन फार्म प्राप्त किए जा सकते हैं। तीन अप्रैल नामांकन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि है। पांच अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसी दिन वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। सात और आठ अप्रैल को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। नौ अप्रैल को प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 18 अप्रैल को मतदान के बाद इसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed