फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the life style too hard in the child wind and fog

शीतलहर और कोहरे से जनजीवन हुआ कठिन

Mon, 16 Dec 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
the life style too hard in the child wind and fog
मवाना तहसील में काम कराने आए लोग ठंड में आग सेकते नजर आए। - फोटो : MAWANA
मवाना/परीक्षितगढ़। ठंड का सितम जारी है। सोमवार को शीत लहर और घना कोहरा छाया रहा। जिससे जन जीवन अस्तव्यस्त रहा। सूर्य देवता नहीं निकलने और शीत लहर चलने से दोपहर में भी ठंड हावी रही। स्कूली बच्चों को भी ठंड ने परेशान किया। परीक्षितगढ़, मवाना, सरधना आदि नगरों में बाजार भी थोड़ा देरी से खुले।
विज्ञापन

मवाना में ठंड से अधिकांश लोग ठंड से बचते दिखे। दो दिन पूर्व हुई बारिश के बाद से ही ठंड का प्रकोप बढ़ा हुआ है। शीत लहर के चलते स्कूल, कालेजों में भी छात्रों की संख्या कम रही। वहीं, बाजारों में भी कुछ ही लोग खरीददारी करने पहुंचे। ज्यादातर जगहों पर लोग अलाव में तापते दिखाई दिए। शाम होते-होते फिर से कोहरा छाया रहा। परीक्षितगढ़ में ठंड के कारण बाजारों में दोपहर तक व्यापारी ग्राहकों की राह जोहते नजर आए। वहीं, सुबह बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अत्याधिक ठंड के कारण बाजार भी ठंडे रहे। कोहरा और शीत लहर से लोग घरों से कम ही निकले। साप्ताहिक पैठ भी खाली नजर आई। व्यापारी ग्राहकों की ओर टकटकी लगाए बैठे रहे। ठंड से पशु भी परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed