फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The lady said my husband does not love me police will consult

‘मेरे हसबैंड मुझसे प्यार नहीं करते...’ महिला थाने पहुंचा मामला

Sun, 29 Dec 2019 09:33 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 29 Dec 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
The lady said my husband does not love me police will consult
सांकेतिक तस्वीर

‘शादी से पहले पति फोन पर खूब बात करते थे, घंटों चैटिंग भी करते थे, लेकिन अब नहीं करते। पहले की तरह प्यार भी नहीं करते हैं। मैडम मेरे पति को बुलाकर समझाओ कि वो ऐसा न करें’। यह कहना था रविवार को महिला थाने पहुंची एक महिला का। अब महिला थाना पुलिस पति को बुलाकर काउंसलिंग करेगी।

विज्ञापन


महिला ने बताया कि फेसबुक पर उसकी दोस्ती चंडीगढ़ निवासी एक युवक से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बात होने लगी। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद कुछ महीने पहले दोनों ने शादी कर ली।

विज्ञापन

महिला रविवार को महिला थाने पहुंची और बताया कि कुछ समय से पति के व्यवहार में बदलाव आ गया है। अब वह उसे पहले की तरह प्यार नहीं करते हैं। पहले घंटों फोन पर बात करते थे, फेसबुक और व्हॉट्सएप पर चैटिंग करते थे। शादी के बाद भी खूब समय देते थे। लेकिन अब उसे पूरी तरह अनदेखा कर रहे हैं। इससे वह डिप्रेशन में हैं। 

महिला ने थाना पुलिस से कहा कि पति से कहें कि पहले जैसा ही प्यार और व्यवहार करें। इस मामले में महिला थाना प्रभारी सरिता सिंह का कहना है कि महिला के पति को बुलाकर दोनों की काउंसलिंग की जाएगी। मामले को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed