{"_id":"6a735cfa4a27d8104004a2b7","slug":"the-laborer-committed-suicide-by-hanging-himself-meerut-news-c-73-1-smrt1027-108179-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मजदूर ने फंदे पर लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मजदूर ने फंदे पर लटककर दी जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। जानी थाना क्षेत्र स्थित एक शिक्षण संस्थान में मजदूर बुधराम ने पारिवारिक कलह के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से पश्चिम बंगाल के नवदा निवासी 27 वर्षीय बुधराम हास्दा पुत्र बाजुन हास्दा यहां शिक्षण संस्थान में चल रहे कंस्ट्रक्शन में मजदूरी करता था। वह संस्थान परिसर में बने आवास में ही अपने परिवार के साथ रह रहा था। बताया गया कि बुधराम दोपहर में लंच टाइम में खाना खाने के लिए घर आया। खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। बुधवार दोपहर करीब एक बजे की करीब उसकी पत्नी अंजली कमरे में गई। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार के सदस्यों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। जब परिजनों ने खिड़की से अंदर झांककर देखा, तो बुधराम कमरे में छत में लगे कूंदे से चुन्नी के फंदे के सहारे लटका हुआ था।
घटना की सूचना जानी थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार, घटना की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और परिजनों से पूछताछ जारी है।
-- -- -- -- -- -