फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The LA International and PGM team emerged as winners.

Meerut News: एलए इंटरनेशनल और पीजीएम की टीम बनी विजेता

Sun, 06 Sep 2026 05:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
The LA International and PGM team emerged as winners.
खेल महोत्सव : सीजेडीएवी शास्त्रीनगर में वॉलीबॉल और शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। खेल महोत्सव के तहत पंख हौसलों की उड़ान संस्था की ओर से रविवार को शास्त्रीनगर स्थित सीजेडीएवी स्कूल में वॉलीबॉल और शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोनों खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और शानदार प्रदर्शन किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अंडर 14 वर्ग में एलए इंटरनेशनल ने पहला, अंडर 17 और 19 में पीजीएम इंटरनेशनल की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया।
महिला वर्ग अंडर 19 में दर्शन एकेडमी विजेता रहा। पंख हौसलों की उड़ान संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना शर्मा की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ने की। इस मौके पर डॉ. विनीत त्यागी, अंकित शर्मा मौजूद रहे। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अपर्णा जैन, क्षेत्रीय पार्षद अनुज वशिष्ठ, शिवसागर आदि ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अंडर 14 वर्ग में पहला स्थान एलए इंटरनेशनल ने, दूसरा पीजीएम ने और तीसरा स्थान कृष्णा पब्लिक स्कूल की टीम ने प्राप्त किया। अंडर 17 वर्ग में पहला स्थान पीजीएम इंटरनेशनल स्कूल ने, दूसरा स्थान दर्शन एकेडमी ने और तीसरा स्थान एलए इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने किया। अंडर 19 वर्ग में पहला स्थान पीजीएम ने, दूसरा स्थान केएल इंटरनेशनल ने और तीसरा स्थान डीएवी पब्लिक स्कूल की टीम ने प्राप्त किया। वॉलीबॉल महिला अंडर 19 वर्ग में दर्शन एकेडमी की टीम ने पहला और डीएवी की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


शतरंज प्रतियोगिता के नतीजे
शतरंज प्रतियोगिता में अंडर 11 में पहला स्थान दिव्यांशी ने प्राप्त किया। अंडर 14 पुरुष में दर्शन पहले, डीएवी दूसरे और सेंट फ्रांसिस की टीम तीसरे स्थान पर रही। अंडर 19 पुरुष में केएल ने पहला, डीएवी ने दूसरा, सेंट फ्रांसिस ने तीसरा स्थान पाया। अंडर 17 में सेंट फ्रांसिस की टीम पहले स्थान पर, पीजीएम की टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर 12 महिला में अश्विनी ने पहला, अनन्या ने दूसरा, खुशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष में शिवांश ने पहला, प्रिंस ने दूसरा, अर्पित ने तीसरा स्थान पाया। अंडर 19 महिला वर्ग में अवनी ने पहला, अनुष्का ने दूसरा, राधा ने तीसरा स्थान पाया। पुरुष वर्ग में जपेश ने पहला, आराध्य ने दूसरा और आर्यन ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed