{"_id":"69934736cdfd75a57f08bc1f","slug":"the-journey-of-indian-education-system-book-released-meerut-news-c-72-1-mct1002-148966-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: द जर्नी ऑफ इंडियन एजुकेशन सिस्टम पुस्तक का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: द जर्नी ऑफ इंडियन एजुकेशन सिस्टम पुस्तक का विमोचन
विज्ञापन
दीवान वीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का किया आयोजन
मेरठ। परतापुर बाइपास स्थित दीवान वीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में सोमवार को दीवान भारतीय ज्ञान प्रणाली मंच एवं दीवान नवाचार मंच के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजन हुआ। संस्थान के चेयरमैन विवेक दीवान के मार्गदर्शन में इसका आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में डाॅ श्रुति अरोड़ा एवं प्राचार्य मुनेंद्र कुमार द्वारा लिखित पुस्तक फ्रॉम गुरुकुल टू ग्लोबल (द जर्नी ऑफ इंडियन एजुकेशन सिस्टम) का विमोचन किया। विमोचन मुख्य अतिथि बेजिल बरादिया चेयरमैन इंडो-अरब बिजनेस काउंसिल, एएम न्यूमैन उपाध्यक्ष शिक्षा विभाग, इंडो-अरब व्यापार परिषद और संस्थान ने चेयरमैन ने संयुक्त रुप से किया। पुस्तक वैश्विक ज्ञान परंपरा को भारतीय ज्ञान परंपरा से सेतु के रूप में जोड़ते हुए तैयार की गई है। मुख्य अतिथि बेजिल बरादिया ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा आज विश्व समुदाय को नैतिकता, संतुलन और समावेशी विकास का मार्ग दिखा रही है। उन्होंने कहा कि भारत की बौद्धिक विरासत केवल इतिहास का विषय नहीं, बल्कि आधुनिक वैश्विक नीतियों, व्यापारिक सहयोग और सांस्कृतिक संवाद की प्रेरक शक्ति है। इस दौरान रमेश चंद्र गौड़,सुशील कुमार पांडेय, विवेक कुमार नौटियाल,डा एएम न्यूमैन नरेश गोयल,डॉ. श्रुति अरोड़ा,ऋचा और आकृति श्रीवास्तव का योगदान रहा है।