फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The issue of Central Market will be raised in the Mahapanchayat of Kisan Mazdoor Sangathan.

Meerut News: किसान मजदूर संगठन की महापंचायत में गूंजेगा सेंट्रल मार्केट का मुद्दा

Thu, 12 Mar 2026 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
The issue of Central Market will be raised in the Mahapanchayat of Kisan Mazdoor Sangathan.
किसान मजदूर संगठन की पत्रकारवार्ता में मौजूद लोग। महापंचायत की देते जानकारी - फोटो : credit
किसान मजदूर संगठन ने 14 मार्च को मुजफ्फरनगर में महापंचायत बुलाई है। इस महापंचायत में सेंट्रल मार्केट का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत भी इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन


यह जानकारी किसान मजदूर संगठन के महानगर अध्यक्ष विजय राघव ने पत्रकारवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि मेरठ और मुजफ्फरनगर में कुछ राजनीतिक लोग सत्ता का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। ये लोग गरीबों, किसानों और व्यापारियों की आवाज दबाकर सरकार की छवि खराब कर रहे हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह पर मुजफ्फरनगर में फर्जी प्राथमिकी दर्ज हुए हैं। उनके परिवार के बच्चों को भी जेल में डाला गया है, जिसके विरोध में यह महापंचायत है।
विज्ञापन

विजय राघव ने आरोप लगाया कि दोनों जिलों की पुलिस दबाव में काम कर रही है। आंदोलनकारी समाज की आवाज उठाने वालों को जेल में डाला जा रहा है। उन्हें भी सेंट्रल मार्केट प्रकरण में पुलिस ने जेल में डाल दिया था। उन्होंने बताया कि अब सेंट्रल मार्केट प्रकरण के लिए महिलाएं और व्यापारी भी जेल जाने को तैयार हैं। पुलिस ने दो दिन पहले आधी रात में व्यापारियों और पदाधिकारियों को धरने से उठाकर जेल भेजा था। उन्होंने बताया कि यह महापंचायत किसानों और व्यापारियों के अधिकारों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। जरूरत पड़ने पर मेरठ में भी ऐसी पंचायत आयोजित की जाएगी। संगठन अन्याय के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने को प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा प्रमुख ने उठाया मुद्दा
विजय राघव ने बताया कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मुद्दे को लोकसभा में उठाने की बात कही है। संगठन ने सरकार से विशेष अधिकारियों का उपयोग कर मामले का निस्तारण करने की मांग की। यह निस्तारण सदन या कैबिनेट स्तर पर होना चाहिए। आवास विकास को दिए गए नोटिसों को भी अपनी रिपोर्ट में शामिल कर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जाए। विजय राघव ने लोगों से अधिक संख्या में पंचायत में शामिल होने की अपील की। इस पत्रकारवार्ता में अंशुल तोमर, संजय पुंडीर और ओंकार सिंह, चंदन सिंह, सुभाष और सतीश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed