फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The infamous Sarik-Fiq has earned crores of property

कुख्यात सारिक-फाईक ने करोड़ों की संपत्ति की अर्जित

Sun, 08 Nov 2020 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
The infamous Sarik-Fiq has earned crores of property
कुख्यात सारिक-फाईक ने करोड़ों की संपत्ति की अर्जित
विज्ञापन

मेरठ। जेल में रहकर शातिर अपराधियों ने करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित कर ली है। कोतवाली के रहने वाले शातिर अपराधी सारिक और फाईक जेल में पंचायत लगाकर करोड़पति बन गए हैं। कोतवाली, लिसाड़ीगेट और ब्रह्मपुरी में मुस्लिम समुदाय के लोगों की हत्या के मामलों में समझौता कराकर मोटी रकम ऐंठते हैं। चर्चित हाजी नईम गाजी की हत्या के मामले में समझौता कराकर भगत सिंह मार्केट में दुकान तक ले ली।

कोतवाली, लिसाड़ीगेट और ब्रह्मपुरी में हत्या की वारदात में समझौता कराने का मानो जेल में बंद शातिर दोनों भाई सारिक व फाईक ने ठेका लिया है। आरोपी पक्ष जेल में जाकर दोनों भाइयों से मुलाकात करता है और वहां पंचायत बैठती है। इन वारदातों में समझौते की नींव दोनों भाई रखते हैं। फोन पर बातचीत, पेशी के दौरान कचहरी में या फिर जेल में दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराते हैं। 2016 में हापुड़ अड्डा चौराहा स्थित भगत सिंह मार्केट के प्रधान नईम गाजी की प्रापर्टी को लेकर अभिषेक उर्फ हैप्पी ने हत्या कर दी थी। यह मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते शहर में तनाव के हालात बने थे। अभिषेक की मुलाकात जेल में सारिक-फाईक से हुई है। दोनों में समझौता करा दिया। लिसाड़ीगेट में अरबाज समेत पांच अलग-अलग के मामले में दोनों अपराधियों ने समझौता कराया है। एसएसपी अजय कुमार साहनी का कहना है कि जेल में बंद शातिर अपराधियों के खिलाफ अभियान चल रहा है। अपराध करके अर्जित की गई संपत्ति की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed