Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Indian New Year Symbolizes the Beginning of Creation: Sheelvardhan

भारतीय नववर्ष सृष्टि के आरंभ का प्रतीक : शीलवर्धन

Mon, 23 Mar 2026 07:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
The Indian New Year Symbolizes the Beginning of Creation: Sheelvardhan
- बाबा औघड़नाथ मंदिर में हुआ नववर्ष अभिनंदन, चंदन, वंदन कार्यक्रम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

मेरठ। संस्कार भारती मेरठ महानगर की ओर से भारतीय नववर्ष और नवरात्र के उपलक्ष्य में बाबा औघड़नाथ मंदिर में नववर्ष अभिनंदन, चंदन, वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करके की गई। श्रद्धालुओं को चंदन तिलक लगाया।
संस्कार भारती मेरठ प्रांत के प्राच्य कला धरोहर संयोजक शीलवर्धन ने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रारंभ होने वाला भारतीय नववर्ष सृष्टि के आरंभ का प्रतीक है। यह तिथि हमारे महायुग प्रवर्तकों के स्मरण का अवसर भी प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम भारतीय कालगणना एवं सांस्कृतिक परंपराओं को विस्मरण से बचाने का सशक्त माध्यम हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह समय ऋतु परिवर्तन का भी संकेत देता है। मां आदिशक्ति के नौ स्वरूपों की उपासना के नौ दिवसीय पर्व की शुरुआत होती है। भारतीय नववर्ष का राष्ट्र जीवन में विशेष सांस्कृतिक महत्व है। इससे करोड़ों लोगों की आस्था, भावनाएं और प्रेरक आदर्श जुड़े हुए हैं। कार्यक्रम का समन्वय संगीता पंडित ने किया। इस अवसर पर डा. मयंक अग्रवाल, सुधाकर आशावादी, दिशा दिनेश, राम लखन पटेल, विकास शर्मा, कमल, तरुण तोमर, राजीव त्रिवेदी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed