फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the increase the kalash shiv bhakt

कलश कांवड़ियों की बढ़ने लगी संख्या

Wed, 24 Jul 2019 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
the increase the kalash shiv bhakt
गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग से होकर गुजरा दिल्ली के पलवल के कांवडियों का जत्था-कलशा कांवड़ ला रहा जत - फोटो : SARDANA
कलश कांवड़ियों की बढ़ने लगी संख्या
विज्ञापन

सरधना। गंगनहरहर पटरी कांवड़ मार्ग पर इन दिनों आस्था का सैलाब उमड़ रहा हैं। अपनी-अपनी श्रद्धा के अनुसार कांवड़िए हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर मंजिल की तरफ बढ़ रहे है। कोई झूला कांवड़ तो कोई खड़ी कांवड़ ला रहा है। वहीं कई शिवभक्त कलशों में गंगाजल लेकर आ रहे हैं।

मंगलवार को गंगनहर पटरी से कांवड़ियों का जत्था गुजरा। इसमें राजस्थान के साथ फरीदाबाद पलवल, दिल्ली के कांवड़िये शामिल रहे। भोले की मस्ती में झूमते गाते कांवड़िए मंजिल की तरफ बढ़ रहे हैं। मंगलवार को पलवल के दस कांवड़ियों का जत्था यहां से निकाला। सभी कलश कांवड़ लिए हुए थे। पलवल निवासी कांवड़ियां कारवा पुत्र महेश ने बताया कि वह पहली कांवड़ में 40 किलो गंगाजल लेकर आया था। उसने उस जल से अपनी माता आशा और पिता महेश को स्नान कराया। माता पिता कांवड़ नहीं ला सकते, क्योंकि वह वृद्ध हो चुके हैं। इस बार वह कलश कांवड़ में 80 किलो गंगाजल लेकर आ रहा है। इसी जत्थे में पंकज भोला 44 किलो गंगाजल, अरुण भोला 30 किलो गंगाजल, अमित 20 किलो, राहुल 20 किलो, हेमंत 35 किलो गंगाजल कलश कांवड़ में ला रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed