फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The IMA election may be a drag

आईएमए चुनाव में हो सकती है खींचतान

Mon, 21 Sep 2020 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
The IMA election may be a drag
आईएमए चुनाव में हो सकती है खींचतान
विज्ञापन

मेरठ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) मेरठ शाखा की कार्यकारिणी का कार्यकाल एक अक्टूबर 2020 को पूरा हो रहा है। इस बार नई कार्यकारिणी के गठन के लिए होने वाले चुनाव में खींचतान की आशंका जताई जा रही है। दरअसल अभी तक अध्यक्ष आपसी सहमति से ही तय कर लिया जाता था। लेकिन व्हाट्सएप ग्रुप पर आईएमए सचिव डॉ. अनिल नौसरान की विवादित पोस्ट वायरल होने के बाद संगठन में गुटबाजी सामने आई थी।
ब्लड बैंक में पद और पैसों के लेकर डॉक्टरों में टकराव की नौबत है। मामला अभी सुलझा नहीं है। ब्लड बैंक चेयरमैन डॉ. जेवी चिकारा और डॉ. अनिल नौसरान में पिछले चुनाव से विवाद चल रहा है, जो अब खुलकर सामने आ गया है। आईएमए अध्यक्ष डॉ. नवीन शर्मा ने बताया कि नियमानुसार 30 अक्टूबर तक नई कार्यकारिणी का गठन किया जाना है। नई कार्यकारिणी सहमति से बन गई तो ठीक है, अन्यथा चुनाव होने तक चुनाव अधिकारी ही कार्यकारी अध्यक्ष रहेंगे।
विज्ञापन

बैठक में होगा सुलह का प्रयास
आईएमए ब्लड बैंक के विवाद को सुलझाने के लिए सोमवार को बैठक आयोजित की गई है। पहले बैठक रविवार को होनी थी, लेकिन ऑडिटोरियम के लोकार्पण के चलते नहीं हो सकी। लोकार्पण के दौरान डॉ. अनिल नौसरान नहीं थे। आईएमए अध्यक्ष ने कहा कि बैठकर मामले को निपटाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed