फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The idol of Goddess Durga was installed at Ramlila Maidan.

Meerut News: रामलीला मैदान में स्थापित हुई मां दुर्गा की प्रतिमा

Thu, 19 Mar 2026 09:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
The idol of Goddess Durga was installed at Ramlila Maidan.
हस्तिनापुर। भारतीय पांडव सेना के तत्वावधान में कस्बे के रामलीला मैदान में चैत्र नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई। विधिविधान से पूजा-अर्चना के साथ श्रीराम जन्मोत्सव मेले का शुभारंभ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन


देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से आई छात्रा रोहिणी उपाध्याय और सतीश चंद्र मौर्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया। कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा और पूरा पंडाल माता के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

भारतीय पांडव सेना के निदेशक रणधीर उपाध्याय ने बताया कि नौ दिनों तक मां दुर्गा की विधिवत पूजा की जाएगी। यह आयोजन 27 मार्च तक चलेगा। 28 मार्च को प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रतिदिन भजन-कीर्तन, कथा एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर ओमबीर भड़ाना, दीपक कश्यप, अनीता उपाध्याय, प्रीति, पूनम गुप्ता और विष्णु कश्यप सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed