फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The huts of those who pledged on government land removed

सरकारी भूमि पर प्लेज लगाने वालों की झोपड़ियां हटाई

Sat, 18 Jan 2020 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
The huts of those who pledged on government land removed
सरकारी भूमि पर प्लेज लगाने वालों की झोपड़ियां हटाई
विज्ञापन

हस्तिनापुर। गांव सिरजेपुर में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से प्लेज लगाने वाले लोगों के खिलाफ शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई की। वहां बनाई गई झोपड़ियों को जेसीबी मशीन तहस-नहस कर दिया। हिदायत दी कि अवैध रूप से सरकारी भूमि पर किसी भी रूप से खेती करने वाले या प्लेज लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राजस्व विभाग की भूमि पर कब्जा करने वाले भू माफियाओं को चिन्हित किया जा रहा है।
शुक्रवार को उप जिलाधिकारी ऋषिराज के निर्देशन में तहसीलदार अजय कुमार उपाध्याय, सीओ मवाना यूएन मिश्र, वन विभाग के रेंजर जगन्नाथ कश्यप, डिप्टी रेंजर विनोद कुमार, राजस्व विभाग के अधिकारी, लेखपाल व चकबंदी विभाग व हस्तिनापुर, बहसूमा थाना पुलिस पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में एकत्रित हुई। जहां पर खादर क्षेत्र के गांव सिरजेपुर में अवैध रूप से गंगा किनारे प्लेज लगाकर गंगा को प्रदूषित करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की योजना बनाई गई। यहां से प्रशासनिक अमला गंगा किनारे बसे गांव सिरजेपुर पहुंचा। वहां पर पहुंच कर उन्होंने गंगा में बनी दर्जनों झोपड़ियों को जेसीबी से तहस-नहस कर दिया। वहां मौजूद मजदूर महिलाओं को महिला थाना पुलिस कर्मियों ने अपनी झोपड़ियों से बाहर आने व सामान को बाहर सुरक्षित रखने को कहा। उसके बाद झोपड़ियों को तोड़ा गया।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी ऋषिराज ने कहा कि वहां मौजूद मजदूरों से कहा कि अवैध रूप से इस भूमि पर कब्जा कर प्लेज की खेती ना लगाएं। वापस अपने गांव को लौट जाएं। यह भूमि राजस्व विभाग की है। खादर क्षेत्र में अवैध भूमि पर खेती करने वाले भू माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों को नहीं जाने दिया गंगा किनारे
सीओ मवाना यूएन मिश्र ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने किसी भी ग्रामीण को गंगा के आसपास नहीं फटकने दिया। कड़ी फटकार लगाकर उन्हें वहां से भगा दिया, क्योंकि किसी भी ग्रामीण के उस क्षेत्र में जाने से विवाद बढ़ सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed