फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The husband said - Divorce ... divorce ... divorce, wife flashed and furious fire

पति ने कहा- तलाक...तलाक...तलाक, पत्नी भड़की और गुस्से में लगा ली आग

Sat, 29 Apr 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 29 Apr 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
The husband said - Divorce ... divorce ... divorce, wife flashed and furious fire
तलाक...तलाक...तलाक

मेरठ में तीन तलाक पर भड़की एक महिला ने शुक्रवार देर रात खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। मकान से आग की लपटें उठीं तो अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि परिजनों और ग्रामीणों ने समय रहते जलती आग से महिला को निकाल लिया। महिला आंशिक रूप से झुलसी है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


मामला भावनपुर थानाक्षेत्र के जई गांव का है। पुलिस के अनुसार एक अधेड़ ने शुक्रवार दोपहर पत्नी को तीन बार तलाक बोल दिया था। शाम तक महिला परेशान रही। रात करीब दस बजे महिला ने अपने कमरे में अंदर से कुंडी लगाकर आग लगा ली। कमरे से धुआं निकलता देख परिजनों ने शोर मचाकर दरवाजा तोड़ डाला। सूचना पर एसओ भावनपुर जई गांव में पहुंच गए।

विज्ञापन

पहली है पत्नी, नहीं कोई संतान, सुपुर्द की

The husband said - Divorce ... divorce ... divorce, wife flashed and furious fire
पति के तलाक देने पर महिला ने लगाई आग

​पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति तीन महिलाओं से निकाह कर चुका है। अब चौथी महिला से निकाह करना चाहता है। जिसके चलते वह उसको तलाक देना चाहता है। पुलिस दंपति को थाने ले आई। पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला को जेठ-जेठानी के सुपुर्द कर दिया।

एसओ भावनपुर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दंपति को कोई संतान नहीं हैं। महिला उसकी पहली पत्नी है। आरोपी पति महिला को तलाक देना चाहता है। महिला ने खुद को जलाने का प्रयास किया था। गनीमत रही कि ग्रामीणों ने उसे बचा लिया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द किया है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed