{"_id":"6830d3ce138f7802240619e1","slug":"the-horticulture-department-will-conduct-a-survey-of-the-damage-caused-to-gardening-due-to-the-weather-kithor-news-c-73-1-smrt1028-104180-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम की मार से बागवानी को नुकसान का सर्वे करेगा उद्यान विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम की मार से बागवानी को नुकसान का सर्वे करेगा उद्यान विभाग
विज्ञापन
माछरा। दो दिन पूर्व बदलते मौसम के मिजाज ने चौतरफा दिक्कतें पैदा कर दी हैं। आंधी-तूफान से गिरे पेड़, खंभों से यातायात, विद्युत आपूर्ति बाधित रही। वहीं फल पट्टी क्षेत्र ब्लॉक माछरा में बागवानी को भारी नुकसान हुआ है। आम टूट कर जमीन पर गिर गया है। हालात ये हैं कि इस बार आम की कीमतों में भारी उछाल रहने वाला है। उद्यान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बागों में हुए नुकसान का सर्वे कराकर लखनऊ शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
दो दिन पूर्व आंधी-तूफान में मेरठ-गढ़, हापुड़-किठौर मार्गों के अलावा देहात के संपर्क मार्गों पर पेड़ों और बिजली के खंभों के धराशायी होने पर यातायात अवरुद्ध हो गया था। जंगलों में भी कुछ क्षेत्र की बिजली अभी तक सुचारू नहीं हो पाई है। लाइन पर पेड़ गिरने खंभे टूट गए हैं।
इस वर्ष बागवानी मौसम की मार झेल रही है। ब्लॉक माछरा के फल पट्टी क्षेत्र में बड़ी संख्या में बाग हैं, परंतु आंधी-तूफान ने बड़ा नुकसान कर दिया है। जलवायु परिवर्तन ने आम के उत्पादन को बहुत प्रभावित किया है। इस वर्ष तापमान अधिक रहने के कारण आम पर बोर भी कम आया, जिसे कीटनाशक दवाओं का स्प्रे कर रोका गया। बागवान मालिक व ठेकेदार श्याम विवेक त्यागी, मोहसिन, हारून, रिफाकत आदि ने बताया कि दशहरी, लंगड़ा, चौसा, गुलाब जामुन आम का उत्पादन कम है।
विज्ञापन
वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक संजय सिंह का कहना है कि उन्होंने भी फल पट्टी क्षेत्र के माछरा, शोल्दा, शाहजहांपुर आदि गांवों में जाकर आम के बागों का निरीक्षण किया। जिसमें काफी नुकसान पाया है। बताया कि शीघ्र ही फल पट्टी क्षेत्र के गांवों में आम के नुकसान का सर्वे कराकर उसकी रिपोर्ट लखनऊ भेजेंगे, ताकि बागान मालिकों, ठेकेदारों का नुकसान में कुछ राहत मिल सके।