फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the high spedd truck illusion to car and bike, one biker died anf four other iinjured

तेज रफ्तार ट्रक ने कार और बाइक में टक्कर मारी, एक युवक की मौत, चार घायल

Fri, 28 Aug 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
the high spedd truck illusion to car and bike, one biker died anf four other iinjured
कांवड़ मार्ग से दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई कार व बाइक। - फोटो : SARDANA
जानीखुर्द(मेरठ)। कांवड़ मार्ग पर गांव टिकरी के सामने बृहस्पतिवार देर शाम एक ट्रक ने कार और बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। जिसमें एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में चार अन्य व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन

कांवड़ मार्ग पर गांव टिकरी के सामने सरधना की ओर से आ रहे ट्रक ने सामने से आ रही कार में टक्कर मार दी। उसे बाद ट्रक ने मुरादनगर की ओर से आ रहे दो बाइक सवार युवकों को भी रौंद दिया। जिसमें 32 वर्षीय युवक मनोज निवासी दबथुवा, सरधना की मौत हो गई। जबकि मनोज का भतीजा हरिओम गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई कार में डॉ. अनुराग त्यागी निवासी पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर फंस गए। ग्रामीणों ने उन्हें किसी तरह बाहर निकाला। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना में आरोपी चालक ट्रक बीच रास्ते पर छोड़कर फरार हो गया। जिससे कांवड़ मार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर ट्रक को सड़क से हटवाया। जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ। पुलिस ने मनोज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मनोज के परिजनाें ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed