फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The headmaster sent a letter to the Chief Minister

Meerut News: प्रधानाध्यापक ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा

Mon, 16 Feb 2026 09:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
The headmaster sent a letter to the Chief Minister
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। गांव गडीना निवासी गोविंद सिंह जाटव ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया कि वह जूनियर हाईस्कूल अमरौली उर्फ बड़ा गांव में प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यरत है। 14 फरवरी को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत छात्रों को योग एवं प्रणायाम के बारे में बताया जा रहा था। तभी गांव निवासी व्यक्ति दो अन्य के साथ प्रधानाध्यापक के कार्यालय में घुस आए और सरकारी कार्य में बाधा डाली व स्कूल में रखी टेबलेट को अपने साथ ले गया। आरोपी ने जातिसूचक शब्द कहते हुए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की व गला दबाकर मारने का प्रयास किया। आरोपी तीन लोगों की हत्या में जेल जा चुका है और जमानत पर बाहर आया हुआ है। इस संंबंध में थाना पुलिस व अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। उसे अपनी जान का डर सता रहा है। संबंधित अधिकारी को आदेश देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। वहीं, रविवार को स्कूल में शिक्षक पर बच्चों को मुर्गा बनाकर पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed