{"_id":"5fda6aa98ebc3e433b757a40","slug":"the-handlers-are-captured-again-in-bhagat-singh-market-city-news-mrt515962727","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगत सिंह मार्केट में फिर ठेले वालों का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगत सिंह मार्केट में फिर ठेले वालों का कब्जा
विज्ञापन

मेरठ। भगत सिंह मार्केट में ठेले और रेहड़ी वाले फिर काबिज होने लगे हैं। दुकानदारों ने भी पहले की तरह दुकानें सजानी शुरू कर दी हैं। अस्थायी तारबंदी भी गायब हो गई है। हाईकोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 4 जनवरी, 2021 को होनी है।
शास्त्री नगर निवासी अनिल कुमार व्यास की जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने भगत सिंह मार्केट के अतिक्रमण को हटाकर डीएम को 14 दिसंबर तक शपथपत्र दाखिल करने के आदेश दिए थे। इस पर जिला प्रशासन और नगर निगम के प्रवर्तन दल ने 10 दिसंबर को अभियान चलाकर दुकानों के सामने किए गए पक्के अतिक्रमण और बढ़ाए गए छज्जे हटवाए थे। ठेले और रेहड़ी वालों को रोकने के लिए भगत सिंह चौक पर अस्थायी तारबंदी करते हुए पुलिस तैनात कर दी थी। 14 दिसंबर निकलते ही नगर निगम अधिकारी अतिक्रमण को भूल गए हैं।
झूठा शपथपत्र बनवाने का आरोप
याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि जिला प्रशासन ने हाईकोर्ट में देने के लिए मार्केट से ठेले वालों को हटाकर अतिक्रमण मुक्त कराने का झूठा शपथपत्र तैयार किया है। 10 दिसंबर के बाद से उनकी तरफ से मार्केट के अतिक्रमण के हालात की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी रोजाना कराई जा रही है। इसे कोर्ट में सुनवाई के दौरान बतौर सुबूत रखा जाएगा।