फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The groom's brothers were beaten up in Mathana village.

Meerut News: मैथना गांव में दूल्हे के भाईयों को पीटा

Tue, 28 Apr 2026 08:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
The groom's brothers were beaten up in Mathana village.
- छह युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। मैथना गांव में दूल्हे के भाईयों पर कुछ युवकों ने हमला कर घायल दिया। मुरादनगर प्रीत विहार निवासी युवक की इंचौली थाना क्षेत्र के मैथना गांव में बरात आई थी। आरोप है घुड़चढी में आतिशबाजी के दौरान स्काईशॉट के डब्बे को उठाकर एक युवक दूसरी जगह रखने लगा। इसी बात पर पहले बरातियों ने उसे पीटा। वहीं, शादी में शामिल हुए उलखपुर गांव के युवक भी उसकी पिटाई करने लगे। तभी घराती और बराती में मारपीट हो गई। इसमें दूल्हे के भाई नितिन और विकास सहित ममता घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर इंचौली पुलिस पहुंची। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर और बाइक कब्जे में ले ली और थाने ले आए। तहरीर पर इंचौली पुलिस ने छह अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि घटना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। चौराहों पर लगे ग्राम पंचायत के कैमरों की फुटेज देखकर आरोपियों की पहचान की जा रही है, जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed