{"_id":"67d09a1bffb87cd2c0048741","slug":"the-future-strategy-of-the-sangh-will-be-made-in-the-all-india-representative-assembly-meerut-news-c-72-1-mct1004-130050-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में बनेगी संघ की भविष्य की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में बनेगी संघ की भविष्य की रणनीति
विज्ञापन
मेरठ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा 21 से 23 मार्च तक बंगलुरु में होगी। बैठक में संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। प्रतिनिधि सभा के लिए मेरठ समेत सभी प्रांतों से प्रस्ताव लिए गए हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रतिनिधि सभा में प्रस्ताव रखे जाएंगे।
विजय दशमी 2025 पर आरएसएस अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर रहा है। इसी कारण 21 मार्च से बंगलुरु में होने वाली अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में शताब्दी वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों पर विचार होगा। संघ का मानना है कि पंच परिवर्तन के जरिए ही समाज में आमूलचूल परिवर्तन लाया जा सकता है। इस बार की बैठक में कई ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा होगी और बड़े निर्णय लिए जाएंगे। इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा पर दो प्रस्ताव प्रस्तुत होंगे।
मेरठ प्रांत से भी भेजे गए प्रस्ताव
प्रतिनिधि सभा के लिए मेरठ प्रांत से भी प्रस्ताव भेजे गए हैं। इन प्रस्तावों पर प्रतिनिधि सभा में विचार होगा। बताया जाता है कि इस बार प्रचारकों के कार्यों में बड़ा फेरबदल होगा। कुछ प्रचारकों को आनुषांगिक संगठनों में भेजा जा सकता है। भाजपा में भी संगठन मंत्री के रूप में प्रचारकों व विस्तारकों को भेजने पर निर्णय होंगे। कुछ क्षेत्रों व प्रांतों में प्रचारकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
मेरठ प्रांत के पदाधिकारी भी लेंगे भाग
प्रतिनिधि सभा में सरसंघचालक, सरकार्यवाह, सभी सह सरकार्यवाह के साथ ही निर्वाचित प्रतिनिधि, प्रांत व क्षेत्रीय स्तर के 1480 कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के संघचालक सूर्यप्रकाश टांक, क्षेत्र प्रचारक महेंद्र, मेरठ प्रांत के संघचालक प्रेमचंद्र, प्रांत प्रचारक अनिल कुमार, प्रांत प्रचार प्रमुख सुरेंद्र सिंह समेत विभिन्न पदाधिकारी बंगलुरु में होने वाली सभा में शामिल होंगे।