{"_id":"68fe8ddb90dd728ca3015ead","slug":"the-friend-accused-of-netrapal-murder-case-arrested-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1011509-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नेत्रपाल हत्याकांड काे अंजाम देने वाला आरोपी दोस्त गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नेत्रपाल हत्याकांड काे अंजाम देने वाला आरोपी दोस्त गिरफ्तार
विज्ञापन
मेरठ/सरूरपुर। थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग में तीन साल पहले गोशाला के चौकीदार नेत्रपाल की हत्या का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया है। हत्या गांव के ही उसके दोस्त हारुन ने की थी। लेकिन पुलिस और परिजन को गुमराह करते हुए हत्या का आरोप लुटेरों पर लगाया था। उसने कहा कि रात में लुटेरे आए थे और विरोध में नेत्रपाल की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि वह इस घटना में घायल हो गया। पुलिस ने 25 हजार के इनामी हत्यारोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी देहात अभिजीत कुमार ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता में हत्याकांड के खुलासे की जानकारी दी। बताया कि गांव पांचली बुजुर्ग में 6 अप्रैल 2022 को गांव के बाहरी छोर पर स्थित अस्थाई गोशाला के चौकीदार नेत्रपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पशुचर की जमीन पर नेत्रपाल ने अस्थाई गोशाला बनाई थी। घटना से पहले नेत्रपाल और आरोपी हारुन के बीच गेंहू की फसल को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद रात में दोनों के बीच फिर से झगड़ा हुआ था। जिमसें नेत्रपाल ने हारुन पर बलकटी से हमला कर उसे घायल कर दिया था। इसी दौरान हारुन ने तमंचे से गोली मारकर नेत्रपाल की हत्या कर दी थी। हत्यारोपी ने पुलिस को गुमराह करते हुए बताया कि बदमाश लूट करने के लिए आए थे। विरोध करने पर नेत्रपाल की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि उसे घायल कर दिया था। चूंकि वह बलकटी से घायल था। परिजन और लोगों ने अच्छी दोस्ती को मानते हुए उसकी बात पर विश्वास कर लिया था। लेकिन बाद में नेत्रपाल के भाई चरण सिंह ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि जांच के बाद नामजद लोगों को क्लीनचिट दे दी गई थी।
-- -- -- -- -- -- -- --
पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान भाग गया था आरोपी, हुआ संदेह
एसपी देहात ने बताया कि आरोपी हारुन ने लूट में 100 रुपये व एक मोबाइल लूटने की बात पुलिस को बताई थी। पुलिस को संदेह हुआ तो जांच आगे बढ़ाई और उसमें हारुन की भूमिका संदिग्ध पाई गई। दो महीने पहले वादी चरण सिंह व हारुन के पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए समय लिया था। चरण सिंह तो तय समय पर पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए पहुंच गया था। लेकिन हारुन भाग गया। वहीं, हत्या के मामले के वादी चरण सिंह का एक सप्ताह पहले हृदयघात से निधन हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी हारुन पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में नेत्रपाल हत्याकांड को अंजाम देने की बात को स्वीकार की है। पूछताछ के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -