फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the forest department start trial to plantation for record gunness world records

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज होने को वन विभाग ने शुरू किया पौधरोपण का ट्रायल

Thu, 16 Jul 2020 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
the forest department start trial to plantation for record gunness world records
हस्तिनापुर(मेरठ)। वन विभाग एक घंटे में सबसे अधिक पौधे रोपकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल होने का कीर्तिमान हासिल करने में जुटा है। बुधवार को मुख्य वन संरक्षक अधिकारी व डीएफओ ने विभाग के अधिकारियों संग राजकीय पशुधन कृषि प्रक्षेत्र की भूमि में पौधे लगाने का ट्रायल लिया। अधिकारियों के मुताबिक कार्यक्रम की तिथि 28 जुलाई हो सकती है।
विज्ञापन

बुधवार को मुख्य वन संरक्षक एनके जानू व जिला वन अधिकारी अदिति शर्मा ने हस्तिनापुर के राजकीय पशुधन कृषि प्रक्षेत्र की 3240 वर्ग मीटर भूमि में एक घंटे में पौधे रोपने का ट्रायल लिया। अधिकारियों ने कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। डीएफओ ने वन विभाग की वृक्षारोपण को लेकर जारी गाइड लाइन के बारे में जानकारी दी और बताया कि इस एक घंटे के कार्यक्रम की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी होगी। एक घंटे में 3240 वर्ग मीटर भूमि में 360 पौधे रोपे जाएंगे। जिसमें 15 व्यक्ति लगभग 30 किस्म के पौधों को रोपेंगे। एक किस्म के 12 पौधे होंगे। अभियान पूरे प्रदेश में लागू होगा। मुख्य वन संरक्षक ने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान प्रत्येक स्थल पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के ऑडिटर भी उपस्थित होंगे। बताया कि इससे पूर्व प्रदेश के नाम एक दिन में पांच करोड़ से अधिक पौधे रोपने का विश्व कीर्तिमान गिनीज बुक में दर्ज है। इस मौके पर क्षेत्रीय रेंजर नवरत्न सिंह, डिप्टी रेंजर विनोद कुमार, परीक्षितगढ़ रेंजर जगन्नाथ कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed