फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The first day of Sawan...devotees immersed themselves in the devotion of Shiva with Jalabhishek

सावन का पहला दिन...जलाभिषेक के साथ शिव की भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Sat, 12 Jul 2025 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The first day of Sawan...devotees immersed themselves in the devotion of Shiva with Jalabhishek
मेरठ..कंवलजीत..सावन के पहले दिन ओघड़नाथ मंदिर जल चढाने के लिए श्रद्धालुओं की लगी लाइन.....संवाद - फोटो : फाइल फोटो
मेरठ। सावन मास की शुरुआत के साथ पहले दिन औघड़नाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने बाबा औघड़नाथ का जलाभिषेक किया। मंदिर क्षेत्र पूरी तरह भक्ति के रंग में रंग गया। मंदिर प्रशासन ने भक्तों को गर्भगृह में दर्शन और पूजा अर्चना का अवसर प्रदान किया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। भक्तों ने शिवाष्टक, भजन और मंत्रोच्चारण कर आराधना की।
विज्ञापन

हिंदू धर्म में श्रावण मास का बहुत बड़ा महत्व है। मंदिर में शिव भक्तों ने जल, दूध, बेलपत्र और अन्य पूजन सामग्री के साथ शिवलिंग का अभिषेक किया। औघड़नाथ मंदिर में पंडित श्रीधर त्रिपाठी ने पूजन किया। मंदिर को फूलों और रंगोली से सजाया गया। पंडित जी ने बताया श्रावण में भक्तों की आस्था चरम पर होती है। बाबा औघड़नाथ के दर्शन मात्र से ही मन को शांति मिलती है।
विज्ञापन

औघड़नाथ मंदिर के अलावा शहर अन्य प्रमुख शिवालयों में भी भक्तों ने जलाभिषेक किया। सदर बिल्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर, जागेश्वर मंदिर, नागेश्वर महादेव मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर, दयालेश्वर मंदिर और भोलेश्वर मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा के लिए पहुंचे। कई मंदिरों में रुद्राभिषेक भी हुए। मंदिरों में सुबह से रात्रि तक भजन, कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न शिवालयों में सुरक्षा और व्यवस्था के लिए पुलिस और प्रशासन ने भी पुख्ता इंतजाम किए। मंदिरों के बाहर बैरिकेडिंग के साथ स्वच्छता और पेयजल की व्यवस्था की गई। मंदिर समिति अध्यक्ष सतीश सिंघल ने कहा कि श्रावण मास में शिवालयों की रौनक देखते ही बनती है। अंकित गुप्ता, मनीष शर्मा, अजय शर्मा, मोहित ने बताया कि श्रावण में प्रतिदिन मंदिर में जलाभिषेक के लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed