फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the fighting into two student groups due to side taken

साइड देने को लेकर छात्रों के दो गुटों में संघर्ष

Sun, 22 Sep 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
the fighting into two student groups due to side taken
साइड देने को लेकर छात्रों के दो गुटों में संघर्ष
विज्ञापन

सरधना। मोहल्ला गंज बाजार में शनिवार को स्कूल की छुट्टी के दौरान साइड देने को लेकर दो स्कूलों के छात्रों के बीच आपस में गाली गलौज हो गई। मामला बढ़ा तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान वहां पर अफरातफरी मच गई। छात्रों के बीच संघर्ष की सूचना पर इंस्पेक्टर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बाइक सवार तीन युवकों को पकड़ लिया।

गंज बाजार में स्कूलों की छुट्टी के दौरान जाम की समस्या गंभीर हो जाती हैं। बाजार में हर रोज भीड़भाड़ होने के कारण जाम लग जाता हैं। शनिवार दोपहर स्कूलों की छुट्टी होने के बाद गंज बाजार स्थित एक विद्यालय के बच्चे अपने घर जा रहे थे। तभी वहां से बिनौली रोड स्थित एक कॉलेज के छात्र गुजरे। बाइक सवार छात्रों ने दूसरे गुट के छात्रों से साइड देने को कहा। जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग खड़े हुए। पुलिस ने चार लोगों को मौके पर दबोच लिया। पुलिस आरोपियों को पकड़कर कोतवाली ले आई। समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई लिखा पढ़ी नहीं हो सकी थी। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक ने बताया कि छात्रों के दो गुटों के बीच मामूली कहासुनी हो गई थी, मामले की जांच कराई जा रही हैं। जांच के बाद लिखापढ़ी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed