फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the father son body is funeral, two officers transfers

पिता-पुत्र के शव का किया अंतिम संस्कार, दो अधिकारियों का दबादला

Wed, 07 Aug 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
the father son body is funeral, two officers transfers
11ए- गांव भैंसा में करंट से मरे बाप बेटे के परिजनों को आर्थिक सहायता का चैक सौंपते विधायक दिनेश खटी? - फोटो : MAWANA
पिता-पुत्र के शव का किया अंतिम संस्कार, दो अधिकारियों का तबादला
विज्ञापन

मवाना। विद्युत निगम की लापरवाही के चलते हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर करंट से मरे गांव भैंसा निवासी पिता और पुत्र के शव सोमवार देर पोस्टमार्टम के बाद गांव में पहुंचे। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। रात में ही शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं हस्तिनापुर विधायक की शिकायत पर एसडीओ और जेई का स्थानांतरण कर दिया गया।
भैंसा गांव निवासी रघुनंदन व उनका पुत्र अंकुर सोमवार सुबह खेत से बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर इनकी बाइक पर गिर गया। दोनों गंभीर हालत में मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। गांव वालों ने विद्युत विभाग के खिलाफ थाने पर हंगामा किया था। इस मामले में मृतक के भांजे राजेश शर्मा ने अधिशासी अभियंता, एसडीओ तथा जेई को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। अंकुर चार बहनों में अकेला भाई था। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हंगामे की आशंका को देखते हुए आसपास के थानों और पीएसी को तैनात किया गया था। देर रात दोनों के शवों का बेहद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

आर्थिक सहायता के चेक सौंपे
मवाना। विधायक दिनेश खटीक ने रात को गांव में पहुंचे और परिजनों का सांत्वना दी। विद्युत विभाग की तरफ से आर्थिक सहायता के रूप में पांच-पांच लाख रुपये के दो चेक सौंपे। लोगों ने उन्हें बताया कि मृतक किसान द्वारा कई बार तारों के जर्जर होने की शिकायत विद्युत विभाग के अधिकारियों से की गई थी, लेकिन विभाग के अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। विधायक ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से इस मामले में कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद रात में ही एसडीओ योगेंद्र बजाज और जेई शिवम गुप्ता का स्थानांतरण कर दिया गया। वहीं चर्चा है कि अधिशासी अभियंता एसके निर्भय पर भी गाज गिरना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed