फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the fantom personnel who arrived to close the market were taken hostage

बाजार बंद कराने पहुंचे फैंटम कर्मियों को बंधक बनाया

Tue, 14 Jul 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
the fantom personnel who arrived to close the market were taken hostage
मेरठ। लॉकडाउन के बाद सोमवार को लिसाड़ी रोड के व्यापारियों द्वारा दोनों तरफ की दुकानें खोलने पर फैंटम कर्मियों से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि व्यापारियों ने फैंटम पर तैनात पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया। वहीं, पुलिस ने इसे निराधार बताया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के मुताबिक लिसाड़ी रोड पर भूमिया पुल से लेकर नूरनगर की पुलिया तक एक साइड की दुकानें खोले जाने के आदेश हैं। जिसको लेकर सोमवार सुबह पुलिस द्वारा भी एलान किया गया था। इसके बावजूद दोनों तरफ के व्यापारियों ने दुकानें खोल लीं। इसकी जानकारी पाकर फैंटम पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बाजार बंद कराने के लिए व्यापारियों पर दबाव बनाया। इस पर व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि उन्होंने दोनों पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया। व्यापारियों ने कहा कि डीएम ने बाजारों को खोलने का आदेश जारी किया। इसके बावजूद पुलिसकर्मी जबरन बाजार बंद करा रहे हैं। उनका कहना है कि प्रशासन ने लॉकडाउन के बाद पूरे प्रदेश के बाजार खोल दिए हैं। लिसाड़ी गेट और ब्रह्मपुरी पुलिस जबरन बाजार बंद करा रही है। इसे लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। वहीं, लिसाड़ी गेट और ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने फैंटम पुलिसकर्मियों को बंधक बनाए जाने से इनकार किया है। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि थाना पुलिस ने बंधक बनाने संबंधी कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed