फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The family was beaten up after they entered their house for opposing child labour

बाल श्रम के विरोध पर घर में घुसकर परिवार को पीटा

Fri, 30 May 2025 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
The family was beaten up after they entered their house for opposing child labour
सरधना। गांव मंढियाई में बाल श्रम का विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर एक परिवार के साथ मारपीट की। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

अफसर अली पुत्र कालू ने तहरीर में बताया कि उनके घर के पास डेयरी है। आरोपी बच्चों को डेयरी में बुलाकर उनसे जबरन बाल श्रम कराते हैं। बृहस्पतिवार सुबह उसके पुत्र साहिल को घर के बाहर से जबरन अपनी डेयरी में गोबर उठवाने के लिए ले गए। जानकारी होने पर परिजनों ने डेयरी पर पहुंचकर विरोध किया। इसे लेकर डेयरी संचालकों से कहासुनी हो गई। इस दौरान वह अपने पुत्र को साथ लेकर वहां से आ गया। आरोप है कि कुछ देर बाद डेयरी संचालक घर में घुस आए और सभी के साथ मारपीट कर दी। बचाव में उसका भाई आरुज आया तो उसे भी पीटा। गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। घटना का पता चलते ही उसकी मां व अन्य परिजन आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed