फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The family members accused Ankit's friends of murder.

Meerut News: परिजनों ने अंकित के दोस्तों पर ही लगाया हत्या करने का आरोप

Fri, 19 Dec 2025 10:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
The family members accused Ankit's friends of murder.
दौराला- मृतक अंकित का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
उधार दिए रुपये मांग रहा था अंकित, परिजनों ने थाने में दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दौराला निवासी अंकित की मौत के मामले में शुक्रवार को परिजनों ने थाने पर तहरीर देते हुए दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
अंकित को उसके तीन दोस्त 17 दिसंबर को घर से बुलाकर ले गए थे। रात में ही उसका शव दौराला के जंगल में चकरोड पर पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए थे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार को उसका भाई अंकुर परिजनों के साथ थाने पहुंचा। उसने तहरीर देते हुए बताया कि अंकित ने अपने एक दोस्त को 3 लाख रुपये उधार दे रखे थे। दोस्त ने एक माह में जमीन बिकने पर रुपये लौटाने की बात कही थी। एक माह से अधिक समय बीतने के बाद अंकित अब अपने रुपये मांग रहा था। इसे लेकर 15 दिसंबर को उसकी दोस्त से फोन पर कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन

आरोप है कि 17 दिसंबर को अंकित का दोस्त अपने अन्य दो दोस्तों को लेकर घर पहुंचा और रुपये देने के बहाने अंकित को घर से अपने साथ ले गया। इसके बाद रात में उसका शव चकरोड पर पड़ा होने की सूचना मिली। अंकुर ने दौराला थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं, अंकित का शव मिलने के बाद से ही उसके दोस्त फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि अंकित की मौत की जांच की जा रही है। उसके दोस्तों की तलाश में पुलिस जुटी है। जल्द उन्हें पकड़कर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed