Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The faces of the girl students blossomed after receiving solar lamps.

Meerut News: सोलर लैंप पाकर खिले छात्राओं के चेहरे

Thu, 18 Dec 2025 07:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
The faces of the girl students blossomed after receiving solar lamps.
दौराला- श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को वितरित की गई सोलर लैंप। स्रोत : स
दौराला। श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज मटौर में बृहस्पतिवार को क्यूब हाईवे रूट फाउंडेशन की ओर से कक्षा नौ से कक्षा 12वीं तक की छात्राओं को सोलर लैंप वितरित किए गए। सोलर लैंप पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे। प्रधानाचार्य डॉ. नीरा तोमर ने बताया कि यह सोलर लैंप बिजली न होने पर छात्राओं को अध्ययन करने में लाभ देगा। उन्होंने क्यूब रूट फाउंडेशन की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फाउंडेशन द्वारा छात्राओं को जो सोलर लैंप दिए गए इनसे छात्राओं को पढ़ाई में मदद मिलेगी। साथ ही सोलर लैंप पर्यावरण संरक्षण के लिए ऊर्जा का बेहतर विकल्प है। इस दौरान प्रोजेक्ट हेड बृजेश सिंह, मनिंदर विहान, राकेश राय, शिवा कुमार, राजकुमार, राणा प्रताप सिंह, अनुज, अश्वनी चौहान, आलोक पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed