{"_id":"5fc136de8ebc3eefb87e051d","slug":"the-extension-of-bijnor-municipality-has-been-approved-by-the-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर नगर पालिका के सीमा विस्तार को मिली मंजूरी, 13 साल पहले भेजा गया था पहला प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर नगर पालिका के सीमा विस्तार को मिली मंजूरी, 13 साल पहले भेजा गया था पहला प्रस्ताव
Fri, 27 Nov 2020 10:59 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 27 Nov 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर नगर पालिका में सीमा विस्तार को शासन ने मंजूरी दे दी है। शासन ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। शासन ने इस पर 15 दिन के अंदर आपत्ति मांगी हैं। इसके बाद इन आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। सीमा विस्तार की यह मांग करीब 13 साल पुरानी है। रिंग रोड के दायरे में आने वाला पूरा एरिया इसमें शामिल किया गया है।
विज्ञापन
सबसे पहले वर्ष 2007 में बसपा सरकार के दौरान शहर की सीमा विस्तार का प्रस्ताव भेजा गया था। भाजपा सरकार आने के बाद भाजपा नेताओं ने भी सीमा विस्तार के लिए प्रयास किए। शासन स्तर से दो साल से लगातार सीमा विस्तार के बारे में कई सूचनाएं मांगी जा रही थीं। सीमा विस्तार से जुड़ी सभी सूचनाएं नगर पालिका ने शासन को उपलब्ध करा दी थी। अब शासन ने सीमा विस्तार को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शासन नगर विकास विभाग के उपसचिव गुलाब ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं और प्रस्ताव पर आपत्ति मांगी है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद एक नई नगर पालिका शहर वालों के सामने होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खौफनाक वारदात की तस्वीरें: पहले ईंट-पत्थरों से पीटकर उतारा मौत के घाट, और फिर...
ये गांव होंगे शामिल
नगर पालिका सीमा विस्तार में गांव रसूलपुर पिरथी, रशीद पुर गढ़ी, इस्लामपुर दास, झकड़ी बांगर, फतहपुर नौआबाद, मुकरपुर खेमा उर्फ बुखारा, लड़ापुरा, रामपुर बकली, तैमूरपुर दीपा, शहबाजपुर खाना, कादरपुर जसवंत, फरीदपुर काजी, कस्बा बिजनौर को शामिल किया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/