फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफनाक वारदात की तस्वीरें: पहले ईंट-पत्थरों से पीटकर उतारा मौत के घाट, और फिर...

Fri, 27 Nov 2020 08:52 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 27 Nov 2020 08:52 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: The body was burnt after murdered a youth in Bijnor
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में एक युवक की ईंट, पत्थर से पीट-पीटकर हत्या कर दी और उसका शव जला कर झालू बस स्टैंड के पास फेंक दिया। युवक की हत्या का आरोप किशोरी को भगाने के विवाद में दूसरे समुदाय के लोगों पर है। चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

UP Crime News: The body was burnt after murdered a youth in Bijnor
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मोहल्ला बाड़वान निवासी राम गोपाल का 23 वर्षीय पुत्र शिवम उर्फ सोनू गुरुवार शाम करीब छह बजे घर से परिजनों से खाना बनाने को कहकर गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की पर कोई पता नहीं चला।

UP Crime News: The body was burnt after murdered a youth in Bijnor
जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला

वहीं शुक्रवार सुबह शिवम का अधजला शव बिजनौर इंटर कॉलेज व झालू बस स्टैंड के बीच झाड़ियों में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। परिजनों ने शिवम के शव की पहचान की।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News: The body was burnt after murdered a youth in Bijnor
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मोहल्ले के लोगों के मुताबिक, शिवम का बड़ा भाई सागर एक साल पहले दूसरे संप्रदाय की किशोरी को भगा ले गया था। इस मामले में वह जेल में बंद है। किशोरी गर्भवती थी। तब से दूसरे समुदाय के लोगों के साथ रंजिश चली आ रही है। 

विज्ञापन
UP Crime News: The body was burnt after murdered a youth in Bijnor
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कुछ लोगों ने गुरुवार शाम करीब छह बजे शिवम को किशोरी के घर के बाहर खड़ा देखा था। शिवम शादीशुदा था। उसके दो बच्चे हैं। शिवम के परिजनों ने असगर, उसके पुत्र नईम, नसीम, एजाद व एक अन्य युवक आरिफ के खिलाफ शिवम की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed