Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The episode of the marriage of Rukmini and Krishna conveys a message about an ideal householder's life.

Meerut News: रुक्मिणी-कृष्ण विवाह प्रसंग से दिया आदर्श गृहस्थ जीवन का संदेश

Tue, 17 Nov 2026 05:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
The episode of the marriage of Rukmini and Krishna conveys a message about an ideal householder's life.
- श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन मंगलवार को रुक्मिणी-कृष्ण विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा व्यास दंडी स्वामी ध्रुवानंद तीर्थ ने इस प्रसंग के माध्यम से आदर्श गृहस्थ जीवन के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी का संबंध आत्मिक जुड़ाव का होता है। जिस घर में एक-दूसरे के प्रति सम्मान, विश्वास और प्रेम होता है, वहां सुख-शांति बनी रहती है।
मुख्य यजमान डॉ. आलोक शर्मा ने अतिथियों के स्वागत किया। राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, अरविंद अग्रवाल, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, वरिष्ठ सीए सुधीर कुमार मित्तल ने कथा व्यास का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

स्वामी जी ने कहा कि रुक्मिणी-कृष्ण विवाह से गृहस्थ जीवन के पांच महत्वपूर्ण सूत्र मिलते हैं। इनमें समर्पण, विश्वास, धर्म का पालन, सहनशीलता और भगवान को जीवन के केंद्र में रखना शामिल हैं। संरक्षक डॉ. अशोक शर्मा ने बताया कि बुधवार को कथा सुबह दस बजे शुरू होगी। दोपहर में भंडारा और प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर समिति संयोजक सुमित मिश्रा, पंडित विवेक शर्मा, योगेश शर्मा, दीपक तिवारी, अनुज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed