फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The entire day was spent repairing the broken pipeline, affecting water supply.

Meerut News: टूटी पाइप लाइप की मरम्मत में लगा पूरा दिन, जलापूर्ति रही प्रभावित

Tue, 04 Nov 2025 06:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 06:00 PM IST
विज्ञापन
The entire day was spent repairing the broken pipeline, affecting water supply.
बीती रात टूटी पाईप लाईन को ठीक कराते नगर पालिका कर्मचारी। (मवाना)
मरम्मत के बाद शाम 5:00 बजे जलापूर्ति बहाल हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। नगर में सोमवार रात पालिका की पाइप लाइन टूट गई। इसे ठीक करने के लिए मंगलवार की सुबह पालिका के कर्मचारी ठीक करने जुट गए। शाम करीब 5:00 बजे पाइप लाइन को ठीक किया जा सका। वहीं नगर की जलापूर्ति भी इससे प्रभावित रही।

सोमवार रात मुख्य मार्ग पर सुभाष चौक से कुछ दूरी पर नगर पालिका की पाइप लाइन टूटने से मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया था। इसकी जानकारी नगर पालिका ईओ को दी गई। ईओ ने जेई आदि को मौके पर भेजकर टूटी पाइप लाइन की जानकारी कराई। मंगलवार की सुबह से ही नगर पालिका के जेई अंकित श्रीवास्तव कर्मचारियों के साथ इसे ठीक कराने में जुट गए। जिसे शाम 5:00 बजे तक ठीक किया जा सका। इस कारण पूरे दिन नगर की जलापूर्ति भी प्रभावित रही। जेई ने बताया कि शाम को जलापूर्ति सुचारु कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पाइप लाइन काफी पुरानी होने के कारण नीचे से क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसकी मरम्मत करा दी गई है। मरम्मत के कार्य के चलते पूरे दिन मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही।

बीती रात टूटी पाईप लाईन को ठीक कराते नगर पालिका कर्मचारी। (मवाना)

बीती रात टूटी पाईप लाईन को ठीक कराते नगर पालिका कर्मचारी। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed