Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The effect of blizzards will continue for a week.

Meerut News: एक सप्ताह तक बना रहेगा बफीर्ली हवाओं का असर

Fri, 09 Jan 2026 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
The effect of blizzards will continue for a week.
ठंड के चलते गुरूवार को दोपहर के समय निकली धूप का आनंद लेने क े लिए सूरजकुंड पार्क में मस्ती परि
मोदीपुरम। पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत मैदानी इलाकों में शीतलहर और सर्द हवाओं का दौर लगातार जारी है। कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह और शाम चल रही बर्फीली हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। हालांकि दिन में धूप निकलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी जरूर हुई, लेकिन रात की ठंड अभी भी बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है।
विज्ञापन

गलन और हाड़ कंपा देने वाली सर्दी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिसंबर के बाद जनवरी माह में भी ठंड का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। जनवरी के पहले सप्ताह में जहां दिन का तापमान सामान्य से नीचे बना रहा, वहीं दूसरे सप्ताह में भी शीतलहर का असर जारी है। ठंडी हवाओं और गलन के कारण हाथ-पैर सुन्न हो रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि घर के अंदर भी ठंड से पूरी राहत नहीं मिल पा रही है। बृहस्पतिवार की सुबह कोहरा जंगल और खुले क्षेत्रों तक ही सीमित रहा, लेकिन मौसम सर्द बना रहा। तेज हवाओं ने ठंड की तीखापन और बढ़ा दिया। खुले में निकलना मुश्किल हो गया है। बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। ठंड के चलते बाजारों में भी रौनक कम नजर आ रही है।
विज्ञापन

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम के अनुसार इस समय कोल्ड वेव की तीव्रता अधिक है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड का असर बना हुआ है। आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से सर्दी और बढ़ सकती है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्द हवाओं का सिलसिला जारी रहने से शहरवासी अभी कुछ दिन और ठंड में कांपते नजर आएंगे। ऐसे में अलाव, गर्म कपड़े और सावधानी ही शीतलहर से बचाव का सहारा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed