फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The donation box of the temple adjacent to the police post was cut and stolen, traders created ruckus

Meerut News: पुलिस चौकी से सटे मंदिर का दानपात्र काटकर चोरी, व्यापारियों का हंगामा

Mon, 11 Nov 2024 03:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
The donation box of the temple adjacent to the police post was cut and stolen, traders created ruckus
मेरठ। शहर के पॉश इलाके सदर बाजार में पुलिस चौकी से सटे शिव चौक स्थित निमार्णाधीन मंदिर का दानपात्र काटकर शनिवार रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंदिर समिति पदाधिकारियों और व्यापारियों ने रोष जताकर हंगामा किया। उन्होेंने खुलासे की मांग करते हुए बताया कि चोर करीब आठ लाख रुपये चोरी कर ले गए, जबकि चौकी पर हमेशा पुलिसकर्मी मौजूद रहते हैं। देर शाम पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसके परिजनों ने निर्दोष को फंसाने का आरोप लगाकर थाने में हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

इससे पहले रविवार सुबह चोरी की सूचना पर शिव चौक मंदिर समिति के अध्यक्ष रवि माहेश्वरी, संयोजक राजीव बंसल, अतुल गर्ग, राजेश खन्ना, संजीव ओबरॉय, व्यापारी नेता जीतू नागपाल और सुनील दुआ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा किया तो सदर बाजार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज चेक किए तो एक संदिग्ध दिखाई दिया। पदाधिकारियों और व्यापारियों का कहना है कि बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस चौकी के पास ही घटना को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बदमाश की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर पुलिस ने खुलासा नहीं किया तो व्यापारी मंदिर के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश दानपात्र में छोड़ गए 1.45 लाख रुपये
सदर बाजार में शिव चौक पर डेढ़ साल से मंदिर का नवीनीकरण कार्य चल रहा है। रविवार सुबह लोग पहुंचे तो देखा कि दानपात्र कटा हुआ था। बदमाश 1.45 लाख रुपये छोड़कर बाकी रकम ले गया। मंदिर निर्माण के लिए लोग यहां रखे बड़े दानपात्र में रुपये डालते थे। स्थानीय व्यापारियों ने भी निर्माण में सहयोग के मकसद से बड़ी धनराशि दान में दी थी। इसी से अनुमान लगाकर समिति के पदाधिकारियों ने चोरी की रकम का आठ लाख होने का दावा किया है।

ग्राइंडर से काटी 16 गेज की लोहे की चादर
मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि उन्होंने बड़ा दानपात्र 16 गेज की लोहे की चादर से बनवाया था। इसे काटना आसान नहीं है। ग्राइंडर से बदमाश ने जब लोहे की चादर काटी होगी तो काफी आवाज भी हुई होगी। इसके बाद भी किसी को चोरी का पता नहीं चला, यह बात हैरान करने वाली है। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ संदिग्ध करीब साढ़े तीन बजे मंदिर में खाली हाथ जाता दिख रहा है। करीब आधा घंटे बाद वह खाली हाथ ही बाहर आता दिखा।


मंदिर के पास महिला रोडवेज कर्मी से हुई थी लूट
सदर बाजार थाना क्षेत्र में शिव चौक के पास स्कूटी सवार बदमाश ने रोडवेज की महिला कर्मचारी से सोने की बाली लूट ली थी। रजबन बड़ा बाजार निवासी यशोदा देवी रोडवेज में कर्मचारी हैं। शुक्रवार शाम वह भैसाली बस अड्डे से ड्यूटी कर घर लौट रही थीं। सदर बाजार क्षेत्र में शिव चौक से हनुमान चौक की ओर पैदल चल रही थी। तभी पीछे से आए स्कूटी सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके कान से सोने की बाली छीनकर फरार हो गया था। पुलिस बदमाश को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।


कोहरे से पहले ही होने लगी चोरी
सर्दी का मौसम अभी शुरू ही हुआ है। आने वाले दिनों में कोहरा भी पड़ेगा। कोहरे में अक्सर चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। लेकिन कोहरे से पहले पॉश इलाके में चोरी की घटना से व्यापारी चिंतित हैं। पुलिस सक्रिय नहीं हुई तो कोहरे में चोरी की घटनाएं बढ़ सकती हैं।


मंदिर के निर्माण में लगे मजदूरों पर भी शक



मंदिर के निर्माण कार्य में कई मजदूर लगे हुए थे। दिवाली से पहले ये सभी अपने घर चले गए थे। अभी तक कोई भी मजदूर वापस नहीं लौटा है। इनकी तरफ भी शक की सुई घूम रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed