{"_id":"67b62d3ff0931591b602f8d8","slug":"the-doctor-bride-is-alive-she-left-because-she-was-unhappy-with-the-marriage-meerut-news-c-29-1-mng1001-140067-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जिंदा है डॉक्टर दुल्हन... शादी से नाखुश होकर चली गई थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जिंदा है डॉक्टर दुल्हन... शादी से नाखुश होकर चली गई थी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शादी से पहले दिल का दौरा पड़ने से दुल्हन डॉ. सुषुम्ना शर्मा (24) का निधन नहीं हुआ था। सुषुम्ना अपनी शादी से नाखुश थी और अपनी मर्जी से चली गई थी। पिता की तहरीर पर दुल्हन की सहेली के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। बुधवार को दुल्हन शहर के भोपा बाईपास से मिल गईं। कोर्ट में बयान के बाद परिजनों के साथ भेज दिया गया है।
मुजफ्फरनगर के शांतिनगर निवासी प्रसिद्ध होम्योपैथिक डॉ. भारत भूषण के बेटे डॉ. विजय भूषण की शादी झांसी की डॉ. सुषुम्ना शर्मा पुत्री योगर्षि अविनाश के साथ मंगलवार रात भोपा रोड स्थित नाथ फार्म्स में होनी थी। मेहमान पहुंचने शुरू हुए तो जानकारी दी गई कि दुल्हन का आकस्मिक निधन हो गया है।
व्हाट्सएप के जरिए भी परिचितों को दुल्हन के निधन की जानकारी दी गई थी, जिस कारण दूल्हे के आवास पर देर रात तक दुख जताने वालों का तांता लगा रहा। उधर, दुल्हन के पिता ने नई मंडी थाने पहुंचकर तहरीर दी कि उसकी बेटी को झांसी की कैलाश रेजीडेंसी निवासी सीमा शुक्ला बहला-फुसलाकर अपने साथ कार में ले गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि डॉ. सुषुम्ना शर्मा अपनी शादी से नाखुश थी, इसी वजह से वह चली गई थी। अपहरण का मुकदमा दर्ज होने के बाद तलाशने पर दुल्हन मिल गई। कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए। सीओ रुपाली रॉय ने बताया कि डॉ. सुषुम्ना शर्मा परिजनों के साथ भेज दिया गया है।