{"_id":"6a4bb82be3a1eee6380ad9da","slug":"the-district-magistrate-inspected-the-kanwar-route-along-the-canal-bank-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112815-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डीएम ने किया कांवड़ मार्ग नहर पटरी का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डीएम ने किया कांवड़ मार्ग नहर पटरी का निरीक्षण
विज्ञापन
बनाई गई घुमावदार सडक, जिस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। (मवाना)
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने पीडब्लूडी, सिंचाई विभाग और थाना पुलिस के साथ नहर पटरी कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। नहर पटरी पर साफ-सफाई कराने, रास्ते में बरसात के पानी की निकासी कराने और क्षतिग्रस्त नहर पटरी की बैरिकेड कराने के निर्देश दिए। नहर के नए पुल के लिए बनाई गई सड़क को लेकर पीडब्लूडी के जेई को हड़काते हुए नाराजगी व्यक्त की। सड़क का सही से निर्माण कराने व धंसी सड़क की जांच कराकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करने जाते समय नहर के नए पुल के लिए घुमावदार बनाई गई सड़क पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने पीडब्लूडी के जेई श्रवण पाल से पूछा कि ऐसी सड़क क्यों बनाई है। जेई ने बताया कि कॉलोनाइजर सड़क नहीं बनने देता और लड़ने पर उतारू रहता है। उन्होंने सड़क का निर्माण करने और बाधा डालने पर प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए। वहीं मेडा के अधिकारियों को कॉलोनी के बाहर हो रहे निर्माण की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। सड़क का सही प्रकार से गुणवत्तापूर्ण निर्माण नहीं होने पर सभी के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
इसके बाद नहर पटरी कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने सीडीओ नूपुर गोयल व सीओ पंकज लवानिया को पटरी पर झाड़ियों आदि की सफाई कराने, बरसात का पानी रुकने वाले स्थानों पर पानी की निकासी की व्यवस्था, क्षतिग्रस्त पटरी की बैरिकेड कराने, कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, लाइट की व्यवस्था कराने, सीएमओ को उचित चिकित्सा व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।