Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The district administration will fill the potholes in the city.

Meerut News: शहर के गड्ढों को भरवाएगा जिला प्रशासन

Fri, 30 Jan 2026 10:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
The district administration will fill the potholes in the city.
- विकास भवन में हुई व्यापार बंधु की बैठक में एडीएम ने दिया आश्वासन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। विकास भवन में अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की बैठक हुई। इस दौरान 37 समस्याओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने 13 समस्याओं के समाधान का दावा किया। अन्य समस्याओं को नगर निगम सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए आदेशित किया गया। एडीएम ने आश्वस्त किया कि शहर के गड्ढों को जल्द भरवाया जाएगा।
इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त पाराशर ने शास्त्रीनगर सेक्टर पांच तिकोना पार्क में हाई मास्क लाइट लगवाने का अनुरोध किया। महानगर अध्यक्ष अकरम गाजी ने वार्ड 72 में मुरारी लाल की बगिया में 50 फीट लंबी सड़क के निर्माण का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि आरटीओ ऑफिस रोड पर गहरे गड्ढे बने हैं। बारिश में जलभराव के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। शहर में अन्य मार्गों पर भी गड्ढों के कारण व्यापारियों के साथ आम लोग भी परेशान हैं। इस पर मुख्य मार्ग सहित सहायक मार्गों के गड्ढों को जल्द भरवाने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के महामंत्री अतुल गुप्ता ने हापुड़ अड्डा चौराहा पर शौचालय बनवाने का अनुरोध किया। बैठक में डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर जितेंद्र कुमार रमन, व्यापारी नेता नवीन अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, आशीष चौधरी, शाहिद सैफी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed