फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the dispute in some people for server line

चंद लोगों में नाला निर्माण का विवाद, परेशान सभी कस्बेवासी

Sun, 04 Aug 2019 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
the dispute in some people for server line
म्रठ-लावड़ में निर्माणधीन नाला बीच में से किया गया बंद। - फोटो : LAWARD
चंद लोगों में नाला निर्माण का विवाद, परेशान सभी कस्बेवासी
विज्ञापन

लावड़। लावड़-दौराला मार्ग पर आरा मशीन के पास हो रहा नाला निर्माण पूरा होने से पहले ही विवादों में है। विवाद को सुलझाने के लिए अधिशासी अधिकारी दोनों पक्षों से वार्ता करने में लगे हुए है।

नगर की मोहल्ला नई बस्ती के पानी की निकासी के लिए बने नाले को चौड़ा किया जा रहा है। सभासद यादराम जाटव, शहजाद, सूफी शमीम, सभासद पति कामिल ने बताया कि ठेकेदार ने जिस नाले का निर्माण किया है। वह पुराने नाले के मुकाबले दो फिट ऊपर कर दिया है। जिस कारण पीछे से आने वाला गंदा पानी तालाब में नहीं जा पा रहा है। पानी एक बिल्डिंग की नींव में भरता देख मालिक ने नाला निर्माण रुकवा दिया। जिस कारण पहले से हो रहे पानी की निकासी पूरी तरह बंद हो गई है। जिसके चलते गंदे पानी की निकासी न होने के कारण आधी आबादी बारिश में जलभराव की समस्या से जूझ रही है। हाजी खुर्शीद के अस्पताल की दीवार भी इस नाले के निर्माण के दौरान गिर गई। व्यापारियों के मुताबिक रक्षाबंधन का त्योहार आने को है। बारिश होने की स्थिति में बाजार में भी जलभराव होगा। जिसके चलते आसपास के क्षेत्र से आने वाले ग्राहक बाजार का रुख नहीं करेंगे। जिससे बड़ा नुकसान होगा। वहीं अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार का कहना है कि नाला निर्माण के विवाद को लेकर दोनों पक्षों से वार्ता की जा रही है। मेले से पहले इस विवाद को सुलझा लिया जायेगा। ताकि नगर के लोगों को कोई दिक्कत न हो। फिलहाल नाले में भरा पानी मशीन द्वारा निकलवा दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed