{"_id":"688f6a346fb0da90680ed2a9","slug":"the-devotees-made-a-wish-by-offering-prasad-and-a-mark-on-the-maadhi-mawana-news-c-40-1-smrt1041-109657-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"माढ़ी पर प्रसाद व निशान चढ़ाकर भक्तों ने मांगी मन्नत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माढ़ी पर प्रसाद व निशान चढ़ाकर भक्तों ने मांगी मन्नत
विज्ञापन
मवाना। रविवार को जाहरवीर दीवान के एक दिवसीय मेले में श्रद्धालुओं ने माढ़ी पर प्रसाद व निशान चढ़ाकर मन्नत मांगी। देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।
मोहल्ला मुन्नालाल स्थित माढ़ी पर दोपहर बाद शुरू हुआ जाहरवीर दीवान के छड़ियों के मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने माढ़ी पर प्रसाद, निशान चढ़ा मत्था टेका और मन्नत मांगी। माढ़ी के महंत बिजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि जो श्रद्धालु सच्चे मन से जाहरवीर गोगा के दरबार में आकर मन्नत मांगता है उनकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है। माढ़ी पर देर शाम तक प्रसाद चढ़ाने का सिलसिला जारी रहा। वहीं, गांव निलोहा में जाहरवीर दीवान के चार दिवसीय मेले में दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। माढ़ी पर प्रसाद व निशान चढ़ाने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। व्यवस्था बनाए रखने के लिए माढ़ी पर प्रसाद चढ़ाने वाले महिला एवं परुषों की अलग-अलग लाइन बनवाई गई थी। मेले में सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।