फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The deputy manager and manager of Tikola Sugar Mill were assaulted in Assa village.

Meerut News: अस्सा गांव में टिकोला शुगर मिल के उप प्रबंधक व प्रबंधक के साथ की मारपीट

Sat, 21 Mar 2026 10:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
The deputy manager and manager of Tikola Sugar Mill were assaulted in Assa village.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहसूमा (मेरठ)। टिकोला शुगर मिल के उप महाप्रबंधक अविनाश कुमार और प्रबंधक अनुपम देओल के साथ क्षेत्र के गांव अस्सा स्थित क्रय केंद्र पर शनिवार दोपहर गांव के ही चार नामजद समेत अन्य ने गाली-गलौज, मारपीट व तोड़फोड़ की। मिल अधिकारियों की ओर से थाना बहसूमा में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।
मिल के उप महाप्रबंधक अविनाश कुमार सिंह व प्रबंधक अनुपम देओल ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 11:30 बजे सूचना मिली कि गांव अस्सा स्थित संचालित गन्ना क्रय केंद्र पर जांच के लिए आए सरकारी अधिकारी पर कुछ लोग नाजायज काम के लिए दबाव बना रहे हैं। इस पर वह अस्सा गांव में गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंचे। आरोप है कि क्रय केंद्र पर पहुंचते ही पहले से ही गांव निवासी चार युवक व अज्ञात हाथों में लाठी-डंडे व धारदार हथियार से लैस खड़े थे। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए हमला बोल कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उन्होंने तौल लिपिक की मशीन भी तोड़ दी। आरोप है कि चार दिन पहले भी गांव के ही एक युवक ने उनके साथ गाली-गलौज कर अभद्र व्यवहार किया था। यह युवक अपराधी प्रवृत्ति का है। उसने धमकी दी है कि दिल्ली से देहरादून तक उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। मिल के उप महाप्रबंधक ने उक्त आरोपियों से जान-माल का खतरा बताया है। पुलिस मामले की तहकीकात में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि मामले की जांच करने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed