फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The delegation of the United Traders Association met the Senior Inspector of Weights and Measures.

Meerut News: संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल वरिष्ठ निरीक्षक माप तौल से मिला

Wed, 08 Apr 2026 07:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
The delegation of the United Traders Association met the Senior Inspector of Weights and Measures.
बाट माप निरीक्षक से मिलते संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल। (स्त्रोत एसोसिएशन) मवाना
मवाना। संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ निरीक्षक मापतौल से मिला और व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल मांगेराम मित्तल ने वरिष्ठ निरीक्षक मापतौल सूरजभान वर्मा से पूछा कि आप जो व्यापारियों द्वारा दाल आदि की पैकिंग करने के बाद उसके ऊपर जो लेबल लगाया जाता है, उसमें जो कमी होती है उस पर आप चालान करते हैं। जिसमें व्यापारियों की कोई गलती नहीं होती। इस पर अधिकारी ने बताया कि जो व्यक्ति किसी भी चीज की पैकिंग करता है वह उसे सील न करे उस पर छल्ला लगाए तो उस पर कोई नियम लागू नहीं होता है। पैकिंग पर नाम, पता, फर्म का नाम, मोबाइल नंबर, बैच नंबर आदि होना चाहिए। जब आप पैकिंग करते हैं तो पैकिंग का एक लाइसेंस भी लेना चाहिए, उसके लिए जीएसटी नंबर, दुकान का प्रूफ और व्यापारी का आधार कार्ड, पैन कार्ड, आईडी ऑनलाइन आवेदन करें और लाइसेंस एक महीने में आपको मिल जाएगा।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष शैवाल दुबलिश ने पूछा कि क्या सरकार द्वारा चालान की कोई राशि निर्धारित की गई है तो उस पर बताया कि यदि कांटे पर मुहर नहीं होती है तो 2000 से 5000 तक और पैकिंग आदि पर जुर्माना होता है। अधिकारी से मिलने वालों में राजबीर चौधरी, गौरव रस्तोगी, असजद, नदीम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed