फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The death of a innocent girl came in the truck, three members of family injured

ट्रक की चपेट में आकर मासूम की मौत, परिवार के तीन सदस्य घायल

Sun, 03 Sep 2017 07:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर Updated Sun, 03 Sep 2017 07:49 PM IST
The death of a innocent girl came in the truck, three members of family injured
ट्रक की चपेट में आकर मासूम की मौत

बिजनौर के हल्दौर में बाइक और ट्रक की टक्कर में एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां, बहन और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मुजफ्फरनगर के गांव देवल में बाइक फिसलने से एक परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। वहीं मंडावर में बाइक फिसलने से एक वृद्ध दंपति घायल हो गया। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 



कोतवाली शहर के गांव सलामपुर निवासी गुलफाम (35), अपनी पत्नी आयशा (30) पुत्री अरीबा (9) और हिफ्जा (4) के साथ बाइक से हल्दौर रिश्तेदारी में जा रहा था। हल्दौर के गांव बिसाट नवादा के पास उसकी बाइक में पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में हिफ्जा की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से तीनों घायलों को उपचार के लिए मेरठ भेज दिया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

The death of a innocent girl came in the truck, three members of family injured
हादसे में महिला घायल

वहीं कोतवाली शहर के गांव काजीवाला निवासी अकरम (32), अपनी पत्नी इसराना (30) और पुत्र कैफ (2) के साथ बाइक से मुजफ्फरनगर अपनी ससुराल जा रहा था। मुजफ्फरनगर के गांव देवल में सड़क पर गड्ढे में बाइक जाने से अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस की सूचना पर परिवार मौके पर पहुंच गया। परिवार ने पुलिस की मदद से घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भर्ती कराया। 

उधर, नजीबाबाद के गांव गढ़मलपुर निवासी सुरेश (60), अपनी पत्नी अमनदेई (58) के साथ बाइक से मंडावर थाने के गांव दयालवाला में जा रहा था। मंडावर के निकट पहुंचने पर अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से सुरेश और अमनदेई घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/Amarujala/

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed