फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The dead body of a married woman remained hanging in the room for two days.

Meerut News: दो दिन तक कमरे में फंदे पर लटका रहा विवाहिता का शव

Thu, 04 Jun 2026 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a married woman remained hanging in the room for two days.
- परिजनों से अलग कंकरखेड़ा के साधुनगर में रही थी
विज्ञापन

- पिता ने कमरे पर आकर दुर्गंध आने पर पुलिस को दी सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र स्थित साधु नगर में बृहस्पतिवार शाम विवाहिता तरुणा (22) का शव घर के कमरे में बने जंगले से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि विवाहिता का शव करीब दो दिन से फंदे पर लटका हुआ था। घर के अंदर से बदबू उठने पर मामले का की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि महिला ने आत्महत्या की है।
सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि साधु नगर निवासी तरुणा घर में अकेली रहती थी। उसके पिता दीपक व भाई कासमपुर में अपने परिवार के साथ रहते थे। पुलिस के अनुसार, महिला ने लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व मंगलपुरी निवासी ईशान से प्रेम विवाह किया था। मगर शादी के छह महीने बाद ही विवाहिता पति से अलग रहने लगी थी। पति से अलग रहने के बाद पांच महीने दिल्ली में भी नौकरी की थी। छह महीने से विवाहिता साधु नगर में ही रह रही थी।
विज्ञापन

पिता दीपक की दो दिन से बेटी तरुणा से बात नहीं हुई थी। बुधवार को पिता घर पहुंचे थे। उन्होंने बेटी को आवाज लगाई थी। जवाब नहीं मिलने पर वह वापस लौट गए थे। बृहस्पतिवार शाम वह दोबारा से बेटी के घर पहुंचे। यहां उन्हें घर के अंदर से दुर्गंध आई। पिता ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। सूचना पर कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घर का मुख्य दरवाजा खोलकर अंदर गई। कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। उन्होंने देखा की विवाहिता का शव कमरे के गेट के ऊपर बने जंगले पर लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल को सुरक्षित कर फोरेंसिक टीम को बुलाया। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने कमरे का निरीक्षण किया तथा विभिन्न बिंदुओं पर साक्ष्य एकत्र किए। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed