{"_id":"671ec747465e5cb8df04fda7","slug":"the-criminal-who-robbed-a-lawyer-arrested-meerut-news-c-72-1-mrt1062-123624-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: वकील से लूट करने वाला शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: वकील से लूट करने वाला शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेडिकल पुलिस ने वकील से बाइक लूटने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे लूटी हुई बाइक और तमंचा भी बरामद किया है। आरोपी बाबूगढ़ में भी बाइक लूट चुका है।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मुंडाली के ग्राम अजराड़ा के रहने वाले वकील बंटी कुमार की अप्रैल माह में बीएनजी कट के पास बाइक लूट ली थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी। मेडिकल पुलिस ने बुलंदशहर के महाव स्याना निवासी रिंकू गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ किठौर व भावनपुर समेत अन्य थानों में भी पांच मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन