फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The court jailed the father in law of judicial officers on bogus complaint

हाईकोर्ट में फर्जी शिकायत करने पर न्यायिक अधिकारी के ससुर को जेल भेजा

Fri, 04 Aug 2017 11:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Fri, 04 Aug 2017 11:11 AM IST
विज्ञापन
The court jailed the father in law of judicial officers on bogus complaint
हाईकोर्ट
न्यायिक अधिकारी राज कुमार सिरोही के खिलाफ हाईकोर्ट में फर्जी शिकायत करने पर ससुर उम्मेद सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मामला थाना सिविल लाइन इलाहाबाद में दर्ज हुआ था। 
विज्ञापन

न्यायिक अधिकारी राज कुमार सिरोही पर आगरा निवासी उनकी पत्नी मुस्कान व उसके परिजनों ने दहेज मांगने का आरोप लगाया था। साथ ही दस्तावेजों की कूट रचना कर दहेज के मामले में झूठी शिकायत उच्च न्यायालय इलाहाबाद में की थी। फर्जी मामले के संज्ञान में आने पर थाना सिविल लाइन में न्यायिक अधिकारी के ससुराल वालों के खिलाफ 467, 468, 471 आईपीसी के तहत मामला दर्ज हुआ। इस पर पुलिस ने जज के ससुर उम्मेद सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। न्यायालय को अवगत कराया गया कि पूर्व में भी आरोपी के खिलाफ तमाम गंभीर मामलों में एफआईआर दर्ज है। न्यायालय ने उम्मेद सिंह की जमानत प्रार्थना पत्र को खारिज करते हुए जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed