शामली में मिला कोरोना पीड़ित कस्बे में ही कन्फेक्शनरी की दुकान करता है और पिछले दिनों वह किसी काम से सऊदी अरब गया था। 14 मार्च को वहां से वापस लौटा। अगले ही दिन वह बुखार और खांसी से पीड़ित हो गया। तभी से वह अपने घर में था और सामान्य बुखार की दवा खाने से उसे कुछ आराम लगा था। बुखार नहीं उतरने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई, जिस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 20 मार्च को पीड़ित के सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ लैब में भेजे थे। जांच के बाद युवक को कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
दुबई से आकर घर में रह रहा था ये शख्स, कोरोना पॉजीटिव की पुष्टि से मचा हड़कंप, शहर हुआ लॉकडाउन
शामली में मिला कोरोना पीड़ित पिछले दिनों वह किसी काम से सऊदी अरब गया था। 14 मार्च को वहां से वापस लौटा।
मंगलवार सुबह स्वास्थ्य निदेशालय स्तर से इसकी सूचना सीएमओ शामली और जिला प्रशासन को मिली तो जिले में खलबली मच गई। सीएमओ समेत स्वास्थ विभाग की टीम कैराना पहुंच गई और पीड़ित परिवार के घर से पीड़ित उसकी पत्नी और तीन बच्चों के अलावा उसके मकान में रहने वाली एक महिला और उसकी बेटी को घर से लाया गया। इनमें पीड़ित, उसकी पत्नी और एक साल के बेटे को शामली सीएचसी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। जबकि पीड़ित की दो बेटियों और मकान में रहने वाली महिला किराएदार, उसकी बेटी को क्वारंटीन वार्ड में भर्ती किया गया है।
यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस के मिले दो और नए संदिग्ध मामले, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती, दुबई-पुणे से लौटे थे घर
सऊदी से आने के बाद नहीं खोली थी दुकान
कोरोना पीड़ित कस्बे में एक दुकान चलाता है। हालांकि आसपास के लोगों का कहना था कि सऊदी अरब से आने के बाद उसने दुकान नहीं खोली और ज्यादातर वह घर में ही रहा। इसके अतिरिक्त तीन अन्य लोगों की काउंसलिंग भी स्वास्थ विभाग द्वारा की जा रही है, यह लोग भी हाल ही में विदेश से लौटे हैं।
डीएम ने की लॉकडाउन की घोषणा
सहारनपुर के मंडलायुक्त संजय कुमार और डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल शामली पहुंचे। उन्होंने डीएम और एसपी के अलावा सीएमओ से बातचीत कर जिले में बचाव के उपायों की जानकारी ली। इसके बाद दोपहर करीब 12:00 बजे जिलाधिकारी जसजीत कौर ने शामली जनपद को 25 मार्च तक लॉकडाउन करने की घोषणा कर दी।
इसके बाद पुलिस प्रशासन की टीमों ने बाजारों में घूमकर दुकानें बंद करानी शुरू कर दी। लोग भी खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ पड़े और लाइन लगाकर सब्जियों की दुकानों पर खरीदारी की। बैंकों के बाहर भी लंबी कतार लगी थी। मंडलायुक्त ने डीएम को निर्देशित किया कि बाजार में आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी ना होने पाए। इसकी कालाबाजारी पर नजर रखने के लिए भी कहा गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/