फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The constable along with his companions threw the female tenant from the roof

सिपाही ने साथियों के साथ मिलकर महिला किराएदार को छत से फेंका

Wed, 04 Jun 2025 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
The constable along with his companions threw the female tenant from the roof
कंकरखेड़ा/मेरठ। आंबेडकर रोड पर शिवलोकपुरी में सोमवार रात मकान मालिक सिपाही सचिन ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर महिला किराएदार सोनिया व उसके बेटे हर्ष के साथ जमकर मारपीट कर दी। महिला जान बचाकर ऊपर छत की तरफ भागी। पीड़िता के पति का आरोप है कि आरोपी सिपाही ने महिला को पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया। इसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन घायल अवस्था में महिला को लेकर अस्पताल दौड़े। जहां महिला की हालात नाजुक बनी है। पुलिस ने आरोपी सिपाही व दो अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कर दिया।
विज्ञापन

हापुड़ शहर निवासी तिलक ने बताया कि वह रेडिमेड कपड़ों की फेरी लगाने का काम करता है। पीड़ित अपनी पत्नी सोनिया व बेटे हर्ष के साथ आठ वर्ष से शिवलोकपुरी में घनश्याम के मकान में किराए पर रह रहा है। घनश्याम का बेटा सचिन यूपी पुलिस में सिपाही है और वर्तमान में गाजियाबाद में तैनात है। पीड़ित के अनुसार सोमवार रात उसकी पत्नी व बेटा घर पर मौजूद थे। इसी बीच आरोपी सिपाही अपने दो साथियों के साथ उनके घर पर पहुंचा। जहां आरोपी सिपाही ने महिला व उसके बेटे के साथ गाली-गलौज कर दी। पीड़िता ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया।
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपी सिपाही ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला व उसके बेटे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले के दौरान महिला व बेटा चोट लगने से घायल हो गए। इस बीच महिला जान बचाने के लिए छत की तरफ भागी। आरोप है कि आरोपी सिपाही ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला को छत से फेंक दिया। जमीन पर गिरने से महिला के सिर व रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई। महिला के बेटे का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। परिजन व पड़ोसी घायल महिला को लेकर पास के अस्पताल पहुंचे। गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने महिला को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
किराये को लेकर हुआ विवाद

थाना पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में किराए के लिए दोनों पक्षों में विवाद के बाद घटना हुई है। किरायेदार एक साल से किराया नहीं दे रहा है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी सिपाही व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थाना पुलिस आरोपी सिपाही व उसके साथियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed