{"_id":"69148ad5d42805bae80afc2b","slug":"the-conference-will-be-attended-by-scholars-from-across-the-country-connected-with-the-indian-knowledge-system-meerut-news-c-76-1-smrt1039-106735-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सम्मेलन में जुटेंगे भारतीय ज्ञान प्रणाली से जुड़े देश के विद्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सम्मेलन में जुटेंगे भारतीय ज्ञान प्रणाली से जुड़े देश के विद्वान
Wed, 12 Nov 2025 06:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 12 Nov 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
मोदीपुरम- शोभित विवि में आयोजित होने वाले सम्मेलन की जानकारी देते कुलपति।
शोभित विश्वविद्यालय में 14 व 15 को होगा राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। शोभित विवि में 14 और 15 नवंबर को दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन का विषय वैदिक दृष्टिकोण से भारतीय ज्ञान के समकालीन अनुप्रयोग और विस्तृत क्षितिज रहेगा। जिसमें प्रख्यात विद्वान जुटेंगे।
कुलपति प्रो. डॉ. वीके त्यागी ने कहा कि शोभित विश्वविद्यालय ने आईकेएस को अपने अकादमिक ढांचे में एकीकृत करते हुए छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए वैदिक, पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक विज्ञान, प्रौद्योगिकी के साथ जोड़ने की पहल की हैं। यह सम्मेलन उन प्रयासों का विस्तार है। प्रति कुलपति प्रो. डॉ. जयानंद ने कहा कि यह आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप है, जो पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने पर बल देती है।
सम्मेलन के लिए ओडिशा, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक समेत देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है। चयनित शोध-पत्रों को सम्मेलन सत्रों में प्रस्तुत किया जाएगा और उन्हें बुक ऑफ एब्स्ट्रैक्ट्स, कॉन्फ्रेंस प्रोसीडिंग्स में प्रकाशित किया जाएगा। दो दिवसीय सम्मेलन में शिक्षा, शिक्षण शास्त्र, विधि, शासन, योग, ध्यान, आयुर्वेद, समग्र स्वास्थ्य, भारतीय ज्ञान द्वारा सतत विकास जैसे विषयों पर गहन चर्चा होगी। साथ ही स्वदेशी मेला में आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, हर्बल उपचार और जैविक जीवनशैली से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।